सीबीएसई समेस्टर वाइज एग्जाम में काजल और प्रिया मेरिट में रहीं
सेंट्रलकॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल पट्टी की 10वीं क्लास की स्टूडेंट काजल सहगल और प्रिया ने सीबीएसई 10वीं क्लास के समेस्टर वाइज ली गई परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर मेरिट हासिल कर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल कमेटी की ओर से दोनों स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। यह जानकारी स्कूल के चेयरमैन राम इकबाल शर्मा ने विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करते समय पेश किए। उन्होंने कहा कि दोनों स्टूडेंट्स ने पूरे देश में मेरिट हासिल कर स्कूल का नाम और ऊंचा कर दिया है। इससे पहले पट्टी के एसडीएम अमनदीप सिंह भट्टी भी दोनों स्टूडेंट्स को सम्मानित कर चुके हैं। इस मौके पर एमडी राजेश भारद्वाज, कृष्णा कुमारी आदि मौजूद थे।
मेरिट हासिल करने वाली स्टूडेंट को सम्मानित करते राम इकबाल शर्मा।