मां भगवती जी का जागरण 6 नवंबर को
पट्टी | मोहल्लाकाजिया चौक पट्टी में मां भगवती का पहला विशाल जागरण 6 नवंबर वीरवार को करवाया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हरजिंदर सिंह पप्पू, प्रताप सिंह सराफ, दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मोहल्ला निवासियों के सहयोग से वार्ड नंबर-6 में मां भगवती का विशाल जागरण चौक काजिया में करवाया जा रहा है। जिसमें बाबा आनंद गिरी जी महाराज हरि मंदिर रोही के मुखी विशेष तौर पर शामिल होंगे। जागरण संबंधी महामाई के झंडे की रस्म अदा की गई। जिसके उपरांत पंडित सत नारायण ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर दीपक कुमार, तिलक राज, डिंपल कुमार, केके बिट्टू, मोहित शर्मा, विशान, सन्नी कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप बेदी, लक्की सदीउरा, तिलक राज, डिंपल कुमार, केके बिट्टू, रवि कुमार, मनदीप सिंह, रोबिन, प्रिंस, नीतन कपाही, दीपक, तरुण कपूर, लाडा आदि उपस्थित थे।