- Hindi News
- काम से घर लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
काम से घर लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
शहर के मोहल्ला जानियां में अज्ञात हमलावर ने राजिंदर सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वह रात करीब 11.30 बजे घर पहुंचा था। दरवाजा खटखटाने के बाद उसकी मां ने दरवाजा खोला, मगर वह घर के अंदर नहीं आया। जब वह करीब घंटे बाद दरवाजे पर आई तो देखा कि दरवाजे में उसकी लाश पड़ी थी।
राजिंदर सिंह अपनी मां के साथ अकेला ही यहां रहता था और प|ी के साथ तलाक का केस चल रहा था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की मां और भाई के अनुसार उसकी किसी के साथ दुश्मनी की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे और मृतक की फोन काॅल की मदद से जांच में जुट गई है।
हत्याके कारण का पता नहीं
राजिंदरसिंह की मां के अनुसार वह अपने बेटे के साथ घर पर रहती थी। उसका पिता चिंतपूर्णी में एक धर्मशाला में काम करता है। राजिंदर सिंह के पास 2 ट्रक थे और वह उससे होने वाली आय से घर का गुजारा चला रहा था। उसने कभी उसके साथ किसी से दुश्मनी या फिर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की थी। वह अकसर देर रात को घर आता था।
कनपटीपर मारी गोली, बाहर नहीं निकली
मामलेकी जांच कर रहे थाना सिटी के प्रभारी एसएचओ नगिंदर सिंह के अनुसार राजिंदर सिंह की कनपट्टी पर गोली मारी गई है और गोली उसके सिर में ही है।
लाश को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रखा गया है। अभी हत्या के कारण और हत्यारों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। हम काल डिटेल और गली में लगे सीसीटीवी की मदद से जांच कर रहे हैं। फिलहाल हमारे हाथ इस मामले में कुछ भी नहीं लगा है।
राजिंदर सिंह का फाइल फोटो।
सीसीटीवी कैमरे और मृतक की फोन काॅल की मदद से पुलिस जांच में जुट गई है।