- Hindi News
- सेखों को शहरी प्रधान बनाने पर बाजवा का धन्यवाद किया
सेखों को शहरी प्रधान बनाने पर बाजवा का धन्यवाद किया
पट्टी कांग्रेसीनेता हरजिंदर सिंह पप्पू सराफ ने कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दलबीर सिंह सेखों को पट्टी क्षेत्र का शहरी प्रधान नियुक्त किया है। इसके तहत पप्पू सराफ ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रदेश सचिव हरमिंदर सिंह गिल और जिला प्रधान सुखपाल सिंह भुल्लर का धन्यवाद किया। पप्पू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सूझवान नेता सेखों का चुनाव किया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में कांग्रेस को भारी बल मिलेगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह, दर्शन सिंह, हरभजन सिंह, सोनू, विनरजीत सिंह, कुलदीप बेदी, तरलोचन सिंह, दविंदर कुमार, कुलविंदर सिंह, तिलक राज, बलजिंदर सिंह जब्बर आदि मौजूद थे।