अब आईएस ने चार साल के बच्चे को बना दिया आतंकी
3
1
2
लंदन| इस्लामिकस्टेट (आईएस ) ने अब चार साल के बच्चे को भी कातिल बना दिया है। ताजा वीडियो में बच्चे को आइएस की वर्दी पहनाकर कार में बैठे तीन लोगों को विस्फोटक दबाकर मारते दिखाया गया है। विस्फोट से पहले बच्चा बोलता है, ‘अल्लाहू अकबर, हम सब कुफर (बुतपूजक) को मार देंगे।’
माना जा रहा है कि वीडियो आईएस के गढ़ रक्का में बनाया गया है। बच्चे को उसके दादा हेनरी डेयर ने ईसा डेयर के रूप में पहचाना है। उनका कहना है कि बच्चे की मां ग्रेस डेयर लंदन में जन्मी और इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम खदीजा रख लिया। फिर 2012 में सीरिया भाग गई। वहां उसने स्वीडिश आतंकी अबू-बकर से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यही बच्चा महीनेभर पहले भी ऐसे ही वीडियो में दिखा था।
सात मिनट के इस वीडियो में बच्चे के सिर पर काली पट्टी बंधी दिखती है। हाथ में एक डिटोनेटर है। उसके पीछे नारंगी कपड़े पहले तीन बंधक कार में बंधे हुए हैं। तीनों बारी-बारी से अपना जुर्म कबूल करते हैं। उसके बाद बच्चा डिटोनेटर का बटन दबाकर विस्फोट कर देता है। इससे पहले बच्चे के पास खड़ा नकाबपोश ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को धमकी देता है, ‘जो तुम हमारे लोगों के साथ करते हो वही हम तुम्हारे लोगों के साथ कर रहे हैं।