टवेरा से टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत
गांवतुंग के नजदीक तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार छोटी बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पट्टी पुलिस जांच में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार जगमीत सिंह निवासी सैदपुर अपनी प|ी मनप्रीत कौर और बेटी अवनीत कौर के साथ गांव तुंग को जा रहे थे। जब ही वह गांव तुंग के पास पहुंचे तो सामने से रही रही तेज रफ्तार टवेरा गाड़ी पीबी29जी-4716 ने टक्कर मार दी। हादसे में मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची अवनीत कौर गंभीर जख्मी हो गई।
पट्टी| सरहालीरोड पर चोर रात के समय दुकान का शटर तोड़कर 15 हजार रुपए कैश और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना संबंधी पट्टी पुलिस को शिकायत कर दी गई है। राज कुमार निवासी वार्ड नंबर-6 पट्टी ने बताया कि उसकी सरहाली रोड पर चंदन करियाना स्टोर और फीड स्टोर है। हर दिन की तरह वह शाम के समय दुकान बंद कर घर चला गया। जब सुबह आकर देखा कि दुकान का शटर टूटा पड़ा था। गल्ले से 15 हजार रुपए कैश और अन्य सामान गायब था।