छिंज मेले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप 30 को
कपूरथला | पीरमोहम्मद शाह बुखारी की याद में गांव मसीता में वार्षिक छिंज मेले और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का आयोजन 30 सितंबर को किया जा रहा है। मेला प्रबंधक कमेटी, गांव पंचायत और शहीद ऊधम सिंह यूथ युवक सेवाएं क्लब मसीता के परस्पर सहयोग से करवाए मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। यूथ युवक सेवाएं क्लब की रहनुमाई में 4 अंतरराष्ट्रीय कबड्डी क्लबों के खिलाडी अपने जौहर दिखाएंगे। अध्यक्ष राजविंदर सिंह राजा ने बताया कि कबड्डी कैंप की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। छिंज मेला प्रबंधक कमेटी प्रतिनिधि पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह, संतोख सिंह, नरिंदर सिंह बाजवा, रघबीर सिंह, बलजिंदर सिंह, दर्शन सिंह ने बताया कि मेले में पहलवानों की कुश्तियां शाम 4 बजे शुरू होगी। 5 अखाड़ों के पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। पटके की कुश्ती पम्मा डेरा बाबा नानक और जगवंत माधोपुर फगवाड़ा में होगी।