पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | कपूरथला

भास्कर न्यूज | कपूरथला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कपूरथला

नगरनिगमफगवाड़ा के 22 फरवरी को होने वाले चुनाव में 50 वार्डों के लिए 88,374 वोटर अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 46,889 पुरुष और 41,485 महिलाएं हैं।

इस चुनाव के लिए 96 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यह जानकारी डीसी दलजीत सिंह मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव के लिए नामजदगी पत्र 11 फरवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। इनकी पड़ताल 12 फरवरी को होगी और नामजदगी पत्र 13 फरवरी तक वापस लिए जाएंगे। डीसी ने बताया कि फगवाड़ा के वार्ड नंबर 1 से 13 के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम फगवाड़ा को नियुक्त किया गया है।

इन वार्डों के नामजदगी पत्र एसडीएम कार्यालय फगवाड़ा में लिए जाएंगे। वार्ड नंबर 14 से 26 के लिए रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार फगवाड़ा को नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामजदगी पत्र तहसीलदार कार्यालय फगवाड़ा में प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड नंबर 27 से 38 के लिए खेतीबाड़ी विकास अधिकारी फगवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन वार्डों के नामजदगी पत्र कार्यालय खेतीबाड़ी अधिकारी, विकास भवन दाना मंडी फगवाड़ा में लिए जाएंगे। वार्ड नंबर 39 से 50 के लिए बीडीपीओ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि नामजदगी पत्र कार्यालय बीडीपीओ फगवाड़ा में लिए जाएंगे।