- Hindi News
- कपूरथला, सुल्तानपुर, भुलत्थ, नडाला में नोटीफिकेशन आज
कपूरथला, सुल्तानपुर, भुलत्थ, नडाला में नोटीफिकेशन आज
कुलदीप सिंह/विवेक कुमार
ओम सोंधी/पप्पी/कमल अरोड़ा
राम पाल/तजिंद्र/राजन शर्मा/रेवती तिवाड़ी
रमा रानी शर्मा
कुसुम शर्मा/मनजीत कौर
टोनी लांबा/सुनील गाबा/राजन शर्मा
सुभाष चेंद्र क्वात्रा/जतिंदर वरमानी
रमेश जार्डन
पिंकी भाटिया/सुनीता
राम सांपला
राकेश गोसाई
संजीव बुग्गा
संजीव भटारा/राकेश घई
गुरविंद्र कौर नामधारी/रितू गुप्ता
संजीव शर्मा/गुरप्रसाद बग्गा
दर्शन धर्मशोत
पदम देव सुधीर/निर्मल सिंह
सत्या देवी/सुखविंदर
अकाली दल
अरुण खोसला
चंद्र रेखा शर्मा
भारती शर्मा
सविता अाहूजा
विक्की सूद
परविंदर सिंह पिंदा
विजय पहलवान
बलजिंद्र कौर
ओमप्रकाश बिट्टू
अकाली दल
अकाली दल
अकाली दल
मनजीत कौर बसरा
अकाली दल
बीरा राम बलजोत
अजय सिंगला
अकाली दल
एडीसीकमजिला चुनाव अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव कमिशन के आदेश पर नगर परिषद कपूरथला, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी और नगर पंचायत नडाला के चुनाव 25 फरवरी को होंगे। इस संबंधी नोटीफिकेशन 10 फरवरी को जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और नडाला के लिए नामांकन पत्र 10 से 13 फरवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। इन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी। जबकि नामांकन पत्र 16 फरवरी तक वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद कपूरथला के वार्ड नंबर 1 से 10 के लिए रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कपूरथला को और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सचिव मार्किट कमेटी कपूरथला को नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय कपूरथला में लिए जाएंगे।
वार्ड नंबर 11 से 20 के लिए रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार कपूरथला को और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार ढिलवां को नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र तहसीलदार कार्यालय कपूरथला में प्राप्त किए जाएंगे। वार्ड नंबर 21 से 29 के लिए जनरल मैनेजर डीआईसी कपूरथला को रिटर्निंग अधिकारी बीडीपीओ कपूरथला को और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन वार्डों के नामांकन पत्र बीडीपीओ कपूरथला के ऑफिस में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के कुल 13 वार्डों के लिए तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी को रिटर्निंग अधिकारी और बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के लिए नामांकन पत्र तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी के कार्यालय में लिए जाएंगे। इसी तरह नगर पंचायत नडाला के 11 वार्डों के लिए एसडीएम भुलत्थ को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार भुलत्थ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां के लिए नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय भुलत्थ में ही लिए जाएंगे।
पब्लिक रिव्यू : देरी से बने पर गारंटी वाली सड़कें बनें गुरु की नगरी सुल्तनापुर लोधी में। -पढ़े पेज 2 पर
कांग्रेस- (संभावित उम्मीदवार)
भाजपा-अकाली दल
कपूरथला में चुनावी बैठक को संबोधित करते एडीसी परमजीत सिंह और अन्य।
कपूरथला | जिलाप्रशासन ने नगरपरिषद और नगरनिगम चुनाव पारदर्शिता से करवाने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। एडीशनल डिप्टी कमिश्नर विकास सर्बजीत सिंह वालिया ने बताया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। एडीसी ने कहा कि यदि किसी को चुनाव संबंधी कोई शिकायत हो तो कपूरथला में 01822-232884 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा एडीसी विकास के मोबाइल नंबर 98143-56701 पर संपर्क कर सकते है। सब डिवीजन फगवाड़ा में वार्ड नंबर 1 से 13 तक एडीएम फगवाड़ा रिटर्निंग एसडीओ पंचायती राज फगवाड़ा एडीशनल रिटर्निंग अधिकारी, वार्ड नंबर 14 से 26 तहसीलदार फगवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी सेक्रटरी मार्किट कमेटी फगवाड़ा एडीशनल रिटर्निंग अधिकारी, वार्ड 27 से 38 एडीओ फगवाड़ा जसविंदर सिंह रिटर्निंग अधिकारी असिस्टेंट कॉर्पोरेटिव सोसायटी फगवाड़ा एडीशनल रिटर्निंग वार्ड 39 से 50 बीडीपीओ फगवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी, जेई पंचायती राज फगवाड़ा हर्ष वर्धन एडीशनल रिटर्निंग अधिकारी से भी शिकायत कर सकते है।