पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीयू के स्टूडेंट्स ने किया मॉडर्न जेल का दौरा

एलपीयू के स्टूडेंट्स ने किया मॉडर्न जेल का दौरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर-फगवाड़ा मार्ग स्थित लवली प्रोफेशनल के लॉ के स्टूडेंट्स सोमवार को मॉडर्न जेल गए।

भास्कर न्यूज | कपूरथला

जालंधर-फगवाड़ामार्गस्थित लवली प्रोफेशनल के लॉ के स्टूडेंट्स ने सोमवार को मॉडर्न जेल का दौरा किया। इस दौरान एसपी जेल परमजीत सिंह संधू ने स्टूडेंट्स से कहा कि हमें समाज में अच्छा चाल चलन स्थापित कर अच्छे नागरिक बनने के लिए समाज में फैली कुरीतियों को संयुक्त तौर पर दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा समाज के माथे पर लगा वह कलंक है जिसको साफ करने के लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मॉडर्न जेल प्रशासन की कोशिश है कि कैदियों को नशे से मुक्ति दिलाई जाए। जिसके मकसद से जेल परिसर में नशा विरोधी सेंटर में कैदी और हवालाती नशे से मुक्ति के लिए इलाज करवा रहे हैं।