नगर निगम फगवाड़ा की आम चुनाव 22 को
कपूरथला | स्टेटचुनाव कमिश्नर पंजाब के आदेशो अनुसार नगर निगम फगवाड़ा की आम चुनाव 22 फरवरी 2015 को करवाई जा रही है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जिला चुनाव अधिकारी सर्बजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होने कहा कि नगर निगम फगवाडा की चुनावों केे लिए नामजदगी पेपर 11 फरवरी तक प्राप्त किए जाएंगंे। इन की पड़ताल 12 को की जाएगी और नामजदगी पेपर 13 फरवरी तक वापिस लिए जाएंगंे। इन चुनावों के लिए वोटे 22 को डाली जाएंगी और वोटों की संख्या 26 फरवरी हो होगी। इसी तरह यह चुनाव प्रक्रिया 27 फरवरी 2015 तक मुकम्मल कर ली जाएगी। नगर निगम फगवाड़ा के वार्ड नंबर 1 से 13 तक के नामजदगी पेपर एसडीएम कार्यालय फगवाड़ा में लिए जाएंगे, वार्ड नंबर 14 से 26 तक केन नामजदगी पेपर तहसीलदार कार्यालय फगवाड़ा, वार्ड नंबर 27 से 38 तक के नामजदगी पेपर कार्यालय खेतीबाड़ी अधिकारी विकास भवन दानामंडी फगवाड़ा में लिए जाएगे ओर वार्ड नंबर 39 से 50 तक के नामजदगी पेपर कार्यालय बीडीपीओ फगवाड़ा में लिए जाएंगे।