जालंधर इंटरव्यू देने जा रहा फगवाड़ा का युवक जख्मी
भास्कर संवादादता फगवाड़ा/जालंधर
जालंधरबसस्टैंड फ्लाईओवर पर एक कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे रहा बाइक सवार टकरा गया।
पिम्स में भर्ती अंकित (25) ने बताया कि वह फगवाड़ा के मॉडल टाउन में रहता है। मूल रूप से बिहार जिला पटना का रहने वाला है। यहां एलपीयू का स्टूडेंट है। बुधवार को वह बाइक पर जालंधर में जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहा था। बस स्टैंड फ्लाईओवर पर उसके आगे चल रही कार ने ब्रेक लगा ली। इससे वह कार के साथ पीछे से टकराकर जख्मी हो गया। उसकी पसलियों में फ्रेक्चर के अलावा हाथ में भी फ्रेक्चर है। वहीं कार चालक को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था।