पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरू देव …पर झूमें श्रद्धालु

सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरू देव …पर झूमें श्रद्धालु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसनातनधर्म संकीर्तन मंडली की ओर से पंज मंदरी मन्दिर में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर अशोक प्रभाकर नरिंदर दत्त शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत संकीर्तन कर प्रभु के भजन सुनाए। उन्होंने भजनों में सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में हे गुरू देव प्रणाम आपके चरणों में, बजरंगी बाला फेरु तेरी माला राम राम रसियो रे, करदो-करदो बेड़ापार राधे अलबेली सरकार भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुयों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर प्रेम बजाज, सुरजीत प्रभाकर, नरेन्द्र दत्त शर्मा, बिक्का उस्ताद, सुदामा शर्मा, अनिल शर्मा, महेश शर्मा, हरि ओम शर्मा, कुलदीप शर्मा, अमित शालू, शुभ शर्मा, कुंदन प्रभाकर, अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...