बस स्टैंड और बाजारों में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
फगवाड़ा | राज्य भर में चल रहे हाई अलर्ट के तहत फगवाड़ा में पंजाब पुलिस एंटी सेबोटाज डाग स्क्वॉयड टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और मुख्य बाजारों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह के नेतृत्व में एंटी सेबोटाज तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की तलाशी ली तथा बस स्टैंड की चैकिंग की। इसके अलावा बंगा रोड, गौशाला बाजार, बांसा बाजार की चैकिंग की गई। पुलिस टीम ने लोगों को सतर्क करते कहा कि यदि वे कोई संदिग्ध वस्तु देखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।