पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआर की कार को बस ने मारी टक्कर आरोपी ने की फरार होने की कोशिश

एमआर की कार को बस ने मारी टक्कर आरोपी ने की फरार होने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |जालंधर/ कपूरथला

जालंधरकेबीएसएफ चौक के पास कपूरथला के रहने वाले एमआर की इंडिका विस्टा कार को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने जब गाड़ी से उतर बस को रोकने का प्रयास किया, तो वह बस के नीचे-नीचे आते बचा। मौके पर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।

कपूरथला के रेल कोच फैक्ट्री में रहने वाले यतिन सहगल ने बताया कि उसके पिता एके सहगल रेलवे में कर्मचारी है। यतिन ने बताया कि वह टौरेंट कंपनी में एमआर है। परिवार के साथ छुटिट्यों पर जाने के लिए वह फगवाड़ा रोड पर पड़ते वीवा कोलाज में कंट्री विजिट के लिए मिलने गए थे। जब वो वापस घर जा रहे थे, तो रात आठ बजे बीएसएफ चौक के पास उनकी कार को पीछे से आई प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। यतिन के साथ कार में उनकी प|ी रीतू और डेढ़ साल की बेटी शरणम थी।

टक्कर के बाद उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर बस को रोकने के लिए जब बस के आगे आए, तो बस चालक ने भागने के चक्कर में बस उसके चढ़ाने लगा था, जिससे बचते हुए वो एक बार सड़क पर भी गिर गया। बाद में मौके पर खड़े ट्रेफिक पुलिस के कर्मचारियों ने बस को रोका, जिसके बाद सवारियां दूसरी बस में बैठ चली गई। यतिन पुलिस को कह रहा था, कि बस ड्राइवर पर जान से मारने का पर्चा दर्ज किया जाए।

दोनोंपक्षों को समझा राजीनामा करवाया : पुलिसने दोनों पक्षों को समझा मौके पर ही राजीनामा करवा दिया।

वहीं संगरूर के तूरी के रहने वाले बस ड्राइवर सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह नाभा से कपूरथला जा रहे थे। तभी बीएसएफ चौक के पास कंडक्टर सीट वाली साइड से इंडिका विस्टा कार ने उनको ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके चलते कार को टक्कर लग गई और बस लेकर भागने के मामले में उन्होंने कहा कि कार ड्राइवर को उन्होंने कहा था कि बस स्टेंड आकर बात कर ले, यहां जाम लगाए।

\\\"मैंने तो बस यह कहा था कि बस स्टैंड में आकर बात करते हैं\\\'

बीएसएफ चौक मे हुआ हादसे के बाद जानकारी देते एमआर यतिन सहगल। वह वीवा कोलाज जा रहे थे।