पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 करोड़ में एक नया शहर बस सकता था फगवाड़ा में विकास नजर नहीं आता : सोढी

400 करोड़ में एक नया शहर बस सकता था फगवाड़ा में विकास नजर नहीं आता : सोढी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉककांग्रेसकी बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य बलवीर राजा सोढी की अध्यक्षता में पूनम होटल में हुई। इसमें नगर निगम फगवाड़ा के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन और प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने संबंधी गहन विचार-विमर्श किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदेश शर्मा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश की इंडस्ट्री को तबाह कर दिया है। व्यापारियों उद्योगपतियों पर भारी-भरकम टैक्सों का बोझ लाद दिया गया है, जिसका परिणाम है कि पड़ोसी राज्यों में पंजाब का उद्योग पलायन हो रहा है। एक तरफ जहां पड़ोसी राज्यों की सरकार पंजाब के उद्योगपतियों को सब्सिडी का बढ़िया आफर देकर आकर्षित कर रही हैं वहीं पंजाब सरकार विमुखता का प्रदर्शन करके पंजाब को उद्योग रहित करने पर तुली हुई है।

बलवीर राजा सोढी ने कहा कि प्रचार हो रहा है कि फगवाड़ा के विकास पर 400 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए लेकिन शायद जनता के खून पसीने के अरबों रुपए हड़पने वाले सत्ता के नशे में चूर मंत्रियों और विधायकों को करोड़ों रुपए की कीमत नहीं पता। 400 करोड़ रुपए में एक छोटा शहर बसाया जा सकता है। फगवाड़ा में 400 करोड़ का विकास नजर नहीं आता। यहां लोग सीवरेज की लचर व्यवस्था, सड़कों के अभाव और गैर विकसित कॉलोनियों की समस्या से जूझ रहा होता।

ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी के प्रधान गुरजीत पाल वालिया, पूर्व प्रधान अशोक पराशर, पवन शर्मा पप्पी हरबंस लाल ने कहा कि फगवाड़ा को बेशक नगर निगम का दर्जा दिया गया है, लेकिन शहर की हालत बद्दतर है। पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष मलकीत सिंह रघबोत्रा, शरन पाल कालड़ा, आरसी टंडन, कपिला, अशोक उप्पल, तृप्ता धीर, पदमदेव सुधीर, सीता देवी, रमेश लाल जॉर्डन, जतिंद्र वरमानी, परमजीत कौर निश्चल, मीनाक्षी, अश्वनी शर्मा, दर्शन धर्मसोत, सुरिंदरजीत सागरी, सुलक्खन, सिंह, नरेश भारद्वाज, मुकेश मैनी, विनोद सूद, काका नौरंग, सूबेदार किशन सिंह, तजिंदर बावा मौजूद रहे।

निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने लामबंदी शुरू कर दी है। बैठक में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता। -भास्कर