पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेंबर बनने देने पर वकीलों ने नहीं किया काम

चेंबर बनने देने पर वकीलों ने नहीं किया काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा में वकीलों के चैंबरों के मामले को लेकर नो-वर्क के दौरान कचहरी परिसर में बैठे वकील। -भास्कर

एसोसिएशन प्रधान राकेश भाटिया का कहना है कि हम सहयोग को तैयार हैं चेंबर बना कर दिए जाएं।

भास्कर न्यूज | फगवाड़ा

कोर्टकांप्लेक्समें कुछ वकीलों द्वारा बनाए जा रहे चेंबर का काम शनिवार को एसडीएम की ओर से रुकवाने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी वकीलों ने काम नहीं किया। यहां के वकीलों के समर्थन में जालंधर, कपूरथला, नवांशहर और फिल्लौर के वकीलों ने भी नो वर्क डे रखा। वहीं एसडीएम ने बार एसोसिएशन के नाम पत्र जारी कर चेंबर्स के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसका नोटिस भी वकीलों के चेंबर्स के सामने एक बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।

शनिवार को एडवोकेट जरनैल सिंह ढींढसा और जतिंदर सिंह किन्नड़ा की ओर से अपने चेंबर्स की दीवारें बनवाने का काम करवाए जाने की तैयारी थी। बाद दोपहर एसडीएम केशव हिंगोनिया ने पीडब्ल्यूडी विभाग की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। उस वक्त वकीलों की एसडीएम से बहस होने के बाद एसडीएम ने मौके पर पुलिस फोर्स बुला ली थी और और काम काे रुकवा दिया था।

शनिवार के प्रकरण को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन ने मीटिंग की और एसडीएम की कार्यपद्धति पर आपत्ति जताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। एसोसिएशन का कहना है कि शनिवार को एसडीएम का एक्शन गलत था। वकील समाज का एक सभ्य वर्ग है। उन पर पुलिस बुलाना और डिच मशीन लेकर पहुंचना आपत्तिजनक है। सोमवार को बार एसोसिएशन के सदस्य एसडीएम से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे तो कुछ ही देर बाद यह कहते हुए बाहर गए कि उनका रवैया सकारात्मक नहीं है। बाद में वकीलों ने एसडीएम आफिस से बाहर नारेबाजी भी की।

बार एसोसिएशन के प्रधान आर के भाटिया ने कहा एसोसिएशन की मांग की है कि वकीलों को चेंबर बनाने दिए जाएं। बार एसोसिएशन एडमिनिस्ट्रेशन का सहयोग करने को तैयार है। हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। हमारी सिर्फ यही मांग है कि वकीलों को रिस्पेक्टफुली ट्रीट किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन एक ज्वाइंट कमेटी बना दे जिस में प्रशासन के साथ-साथ बार एसोसिएशन का भी प्रतिनिधित्व हो। वो गाइड लाइन तैयार करेंगे उसे मानने के लिए हम तैयार हैं। इस मुद्दे का सहमति से हल होना चाहिए।

वहीं एसडीएम केशव हिंगोनिया की तरफ से बार