- Hindi News
- राज्य स्तर पर रिव्यू कर पार्टी की कमियां दूर करेंगे : करीमपुरी
राज्य स्तर पर रिव्यू कर पार्टी की कमियां दूर करेंगे : करीमपुरी
फगवाडा रेलवे स्टेशन पर बसपा के नवनियुक्त पंजाब प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी का स्वागत करते हुए बसपा कार्यकर्ता
भास्कर न्यूज | फगवाड़ा
राज्यसभाकेसदस्य एवं बहुजन समाज पार्टी के दूसरी बार पंजाब प्रधान बनने पर अवतार सिंह शनिवार को करीमपुरी फगवाड़ा के रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
करीमपुरी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। उनका पहला लक्ष्य पार्टी के संगठन ढांचे को बूथ स्तर पर मजबूत कर अकाली-भाजपा और कांग्रेस को तंग चुकी जनता को तीसरे बदल के रूप में बसपा को पेश करना है। गठजोड़ संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा गठजोड़ करना या करना पार्टी के नेशनल लीडरशिप का काम है। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं के नेता को साथ लेकर पंजाब पार्टी के गिरे हुए ग्राफ को उठाना है।
पंजाब की पार्टी में फेरबदल करने संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रिव्यू किया जाएगा जहां कहीं कमी होगी उसे दूर किया जाएगा। आगामी नगर निगम नगर कौंसल चुनाव संबंधी 18 सितंबर दिन मंगलवार को होने वाली राज्य स्तरीय मीटिंग पार्टी जालंधर में इंचार्ज प्रकाश भारती की अगुवाई में होगी। इसमें अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
हरजिंद्र कौर करीमपुरी, शहरी प्रधान रविंदर काला प्रभाकर, गुरलाल सैला, डा. नछत्तर पाल, चौ. गुरनाम सिंह कोआर्डिनेटर जे एंड के, बलदेव खैहरा, कमलदेव जंडूसिंघा, हरभजन सिंह बलालो, गुरमेल चुंबर, राविंद्र हंस, राजिंद्र सिंह रीहल, समित्र सिंह, सुरजीत भुल्लाराय, तेजपाल बसरा, धरमिंद्र सिंह भुल्लाराई, चरणदास जस्सल, राम लुभाया, प्रनीश कुमार बंगा, बिसंभर दास भबियाणा आदि मौजूद रहे।