एलिवेटेड पुल से शहर बंट जाएगा दो हिस्सों में : लाल
नेशनलहाइवेको चौड़ा करने के बंद पड़े काम का निरीक्षण करने शनिवार रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे विभाग भारत सरकार के सचिव संजय मित्रा और मेंबर हाइवे विभाग सतीश चंद्रा फगवाड़ा पहुंचे। उन्होंने फगवाड़ा के चाचोकी फ्लाइओवर से लेकर मेहटां फ्लाइओवर तक हाइवे का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर इकबाल सिंह संधू ने उन्हें हाईवे निर्माण दौरान पेश रही समस्याओं से अवगत करवाया।
इकबाल सिंह संधू ने उन्हें बताया कि फगवाड़ा सिविल अस्पताल को जाने के लिए कोई क्रासिंग नहीं है, इसके अलावा पुल बनने के बाद बस स्टेंड जाने के लिए भी एप्रोच मुश्किल है। इसके अलावा उन्होंने सिक्स लेन हाइवे के निर्माण दौरान रही समस्याओं से भी अवगत करवाया। जिस पर संजय मित्रा और सतीश चंद्र ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंधी मीटिंग कर हल निकाला जाएगा। इसके बाद अधिकारियों के सोमा कंपनी के अधिकारियों के साथ ढिलवां प्रोजेक्ट का दौरा भी किया। इस दौरान उनके साथ एडीशनल सविच एन एस कलसी, एसडीएम बलबीर राज सिंह, मेयर अरुण खोसला भी मौजूद थे।
टीम से फगवाड़ा के विभिन्न बाजारों की एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सिनेमा रोड मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबंस लाल की अगुवाई में भेंट की। एलीवेटेड बनाने की मांग की। हरगोबिंद नगर एप्रोच को फ्लाईओवर के साथ जोड़ने, सर्विस लेन से हाइवे को एप्रोच देने के लिए जेसीटी मिल के पास चाचोकी के निकट एप्रोच बनाने की मांग की। बस स्टैंड चक्क हकीम के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। यदि एलिवेटेड पुल बनाया गया तो शहर दो भागों में विभाजित हो जाएगा जिससे शहर का कारोबार ठप होकर रह जाएगा।
जीटी रोड पर रैस्ट चौक के पास फलाइओवर पर अधिकारियों से बातचीत करते सचिव संजय मित्रा।
रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे विभाग के सचिव ने किया फगवाड़ा में हाईवे निर्माण का निरीक्षण