- Hindi News
- मासिक लोक अदालत में चार बंेच स्थापित किए
मासिक लोक अदालत में चार बंेच स्थापित किए
कपूरथला| लोगोंको जल्द सस्ता न्याय दिलाने के लक्ष्य के साथ जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला कचहरी में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर 4 बैंच स्थापित किए गए। इस लोक अदालतों में बैंचो की प्रधानगी एडीश्नल जिला सैशन जज एलके सिंगला, माननीय एडीशनल जिला सैशन जज मनदीप कौर, चीफ जुडीशियल मैजिस्ट्रेट ईके शर्मा, अमित थिंद, रेगुलर लोक अदालत जन उपयोगी सेवाएं कपूरथला की ओर से की गई।
इस मौके न्यायधीश ने बताया कि मासिक लोक अदालत दौरान कुल 339 केस शामिल किए गए जिन में 315 केसों का निपटारा मौके पर ही किया गया लगभग 1,11,19,1919 रुपए की रकम मुआवजे के तौर पर तय की गई। इस अवसर पर सिविल जज सीडी कम सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मनीला चुघ ने बताया कि मासिक लोक अदालत में बड़ी संख्या में केसो में लोगों की ओर से भाग लिया गया, क्योंकि लोक अदालत का फैसला अंतिम फैसला होता है इस फैसले के खिलाफ कहीं भी कोई अपील दायर नहीं की जा सकी लोक अदालतों में दोनो पक्षों की जीत होती है इस तरह समय धन की बचत भी होती है। इस अवसर पर नीलम प्रताप, हरचरण सिंह, मनू देव गौतम एडवोकट सुरजीत बहादूर सिंह, आशा भोला, बलजिन्द्र कौर कालड़ा, शोशल वर्करों राजेश भगत, सोमनाथ होशियारपुरी सदस्य लोक अदालत की ओर से बतौर सदस्य भाग लिया। इस अवसर पर उपमंडल सुल्तानपुर लोधी में 1 उपमंडल फगवाड़ा में 2 लोक अदालत के बैंच स्थापत किए गए।