फूल तोड़ना मना है...नज्म पेश
साहित्यिक पिड नडाला की मासिक बैठक में मौजूद अध्यक्ष निर्मल सिंह खख अन्य सदस्य।
भास्कर न्यूज| बेगोवाल
साहित्यिकपिडनडाला की मासिक बैठक प्रधान निर्मल सिंह खख की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सुखदेव सिंह गंढवा ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद प्रो. बलदेव सिंह वालिया ने नज्म फूल तोड़ना मना है... मास्टर तीर्थ राम बातिश ने कविता, कहानीकार डॉ. कर्मजीत सिंह नडाला ने मिनी कहानी और महिन्द्र सिंह जनकप्रीत सिंह बेगोवाल ने गजल पेश किए। वहीं सुरिन्द्र बाकरपुरी ने गीत, मनोज फगवाड़ा ने गजल, प्रो. चरणजीत सिंह चीमा ने कहानी, अमरीक सिंह शोंकी ने गीत, पवन कुमार कुलवंत सिंह रंधावा ने गीत, प्रिंसिपल जंग बहादुर सिंह घुम्मन ने कहानी, प्रो सतविन्द्र सिंह ने कहानी, प्रिंसिपल बलदेव सिंह रामगढ़ ने कहानी प्रस्तुत कर समां बांधा। करनैल सिंह, बलजीत सिंह और कंवलजीत सिंह ने आभार जताया।