पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 लाख की लूट मामले में चार पर केस दर्ज, सीसीटीवी स्कैच जारी

25 लाख की लूट मामले में चार पर केस दर्ज, सीसीटीवी स्कैच जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरगोबिंदनगरमें शुक्रवार शाम गन प्वाइंट पर हुई 25 लाख की लूट करने वाले 4 लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

शहर के सबसे पॉश इलाके हरगोबिंद नगर में शुक्रवार रात को एक सफेद रंग की एक्सेंट कार में आए चार हथियारबंद लुटेरों ने श्री राधे डायमंड शॉप से 25 लाख रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद से आईजी लोकनाथ आंगरा, डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी कपूरथला धनप्रीत कौर फगवाड़ा में ही हैं। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोहित घई ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी घर के पास ही श्री राधे डायमंड के नाम से ज्वैलरी शॉप है। शुक्रवार शाम 7 बजे वो अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी दो व्यक्ति जिनमें से एक केसधारी था, अंगूठी बेचने के बहाने आए।

हमने उन्हें कहा कि हम पुराना सोना नहीं खरीदते। लुटेरों ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। वारदात को अंजाम देते वक्त दुकान में लगे सभी कैमरे उखाड़ दिए और दुकान में लगी सारी ज्वैलरी को बैग में भरना शुरू कर दिया। चोर घटना को अंजाम देकर सभी एक कमरे में धक्का मार कर वहां से फरार हो गए।

जाते जाते उनकी कार की चाबी भी साथ ले गए ताकि वे उनका पीछा कर सकें। मोहित ने बताया कि लुटेरे उनकी दुकान से 7 सोने के बड़े सेट, 7 टॉप्स सेट, 7 अंगूठियां, एक लेपटॉप, 2 मोबाइल फोन लेकर गए थे। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास आरोपियों की सारी फुटेज है। जांच चल रही है।

श्री राधे ज्वैलर की दुकान पर डकैती की जानकारी लेते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह।