- Hindi News
- बिल्लू पप्पी ज्वेलर्स ने 80 लाख और अपरा के बाबू राम सर्राफ ने 1.40 करोड़ सरेंडर किए
बिल्लू-पप्पी ज्वेलर्स ने 80 लाख और अपरा के बाबू राम सर्राफ ने 1.40 करोड़ सरेंडर किए
फगवाड़ा | बिल्लू-पप्पीज्वैलर्स ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में 80 लाख रुपए सरेंडर किए हैं। शुक्रवार देर रात तक चली आईटी टीम की जांच के बाद अपरा के बाबू राम सर्राफ एंड संस की ओर से 1.40 करोड़ सरेंडर किए गए हैं।
शुक्रवार को फगवाड़ा के बंगा रोड पर स्थित बिल्लू-पप्पी ज्वैलर्स और अपरा के बाबू राम सर्राफ एंड संस के यहां इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की थी। देर रात तक चली जांच के दौरान दोनों दुकानदारों ने कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपए सरेंडर किए। इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में फगवाड़ा के कुछ और ज्वैलर्स पर रेड की तैयारी चल रही है।