ट्रक ने साइकिल को टक्कर मारी, मौत
फगवाड़ा | बसस्टैंड के पास जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात साइकिल सवार दो युवकों ने पीछे से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।
थाना सिटी प्रभारी ने बताया कि हरदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह गली नंबर 6, भगतपुरा बांसा वाले बाजार में काम करता था। शुक्रवार रात अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ काम से घर लौट रहा था कि बस स्टैंड के पास पीछे से रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई गुरमीत सिंह को मामूली चोटें ही आई हैं। मृतक का शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।