पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में माता की चौकी

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में माता की चौकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीसिद्ध बाबाबालक नाथ मंदिर, कटैहरा चौक में माता की चौंकी बहुत श्रद्धा भाव से करवाई गई। चौंकी में ज्योति पूजन कमेटी प्रधान राजेश जलोटा राजू सोनिया जलोटा और गोपाल चोपड़ा रजनी चोपड़ा ने अदा की। इसके बाद प्रसिद्ध पार्टी सपन बग्गा फगवाड़ा वालों ने गणेश वंदना गाकर चौंकी की शुरुआत की। अपने भजनों में ‘जे मैं हुंदा दातिए मोर तेरे बागां दा, मेरी मईया दा द्वारा सारे जग ताे नयारा, फूलां दी बरखा हो रही है मईया दे दरबार ते’ आदि भेटें सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधू भूषण कालिया, राज कुमार जलोटा, धर्मपाल निश्चल, श्रीचंद अग्रवाल, पारस जलोटा, हैप्पी ब्रोकर सोनी, वेद प्रकाश अग्रवाल, मनोहर भाटिया, बलदेव कलूचा, पंडित राम गोपाल शास्त्री, संजीव हांडा, परमजीत ढींगरा, शाम लाल जलोटा, नरेंद्र दत्त शर्मा, दर्शन भल्ला, अशोक जलोटा, ऋषि चोपड़ा, कैलाश गुप्ता, मनजीत सिंह , राकेश रानी जलोटा, रेखा चोपड़ा, बिंदू हांडा, निर्मला, रजनी उप्पल, रीटा गुप्ता, जोगिता कालिया आदि मौजूद रहे।

चौकी में गुणगान करते हुए भजन गायक सपन बग्गा उपस्थित श्रद्धालु। -भास्कर