नवदुर्गा परिवार ने करवाया 25वां जगराता
बाबा बालक नाथ मंदिर में माता की चौकी
नवदुर्गापरिवारकी ओर से 25वां भगवती जगराता धूमधाम से मुटियारपुरा मोहल्ला, मेहली गेट में करवाया गया। इसमें मां की पावन ज्योति मां ज्वालामुखी धाम से लाई गई थी। जागरण में ज्योति पूजन अश्वनी कुमार जैरथ ने किया जबकि झंडे की रस्म रोहित बख्शी हरदेव सिंह चाना ने अदा की। साजन प्रवीण एंड पार्टी नवांशहर, अमित धर्मकोटिया लुधियाना वालों ने मां की महिमा का गुणगान किया। अमित धर्मकोटिया ने ऋधि-सिद्धि के दाते, विघ्न विनाशक गणपति भगवान की अराधना से जगराते की विधिवत रूप से शुरूआत की। भेंटों में ‘चंदन दी चौंकी डावां-उत्ते मां तेरी ज्योत जागावां, फिर मां तेरी भेटां गावा, आजा मां तेनू अंखियां उडीक दीयां, चलो बुलावा आया है-माता ने बुलाया हैसुना श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। राजू सोंधी, रोहित बख्शी, राजू अरोड़ा, दीपक सिंगला, गोल्डी अरोड़ा, बोबी अरोड़ा, हरदेव सिंह, पंकज, संजय बेदी, प्रवेश बेदी, काकू बेदी, प्रदीप शर्मा, राजन अरोड़ा, सतीश घई, रविंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, अश्वनी जैरथ, सुखदेव कपूर, राकेश अूजला,जीवन, प्रेम सिंह, गगन अन्य लोग उपस्थित थे।
जगराते में भेंटे सुनाते अमित धर्मकाेटीया
उपस्थित श्रद्धालु
चौकी में भजन गायक सपन बग्गा
उपस्थित श्रद्धालु