स्टूडेंट्स को परेशान किया तो करेंगे उग्र आंदोलन: जरनैल नंगल
पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आने वाले छात्रों को इस स्कीम बारे जागरुक करने के उद्देश्य से मस्त नगर में एक सेमिनार जरनैल नंगल पूर्व प्रदेश महासचिव बसपा की अगुवाई में लगाया गया। इसमें विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार में वक्ताओं ने छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक हुए इस सेमिनार में जरनैल नंगल ने बच्चों को इस स्कीम की जानकारी देते हुए कालेजों में बच्चों को रही परेशानियों के समाधान के बारे भी टिप्स दिए। उन्होंने पंजाब सरकार तथा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ जारी रखा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कालेज प्रबंधकों को भी चेतावनी दी कि यदि किसी छात्र अथवा छात्रा को टारगेट कर प्रताड़ित करने की कोशिश हुई तो नतीजे बेहद गंभीर होंगे। समूह छात्र-छात्राओं ने नंगल को भरोसा दिया कि वे अपने हक के लिए नंगल द्वारा किए जा रहे संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। छात्रों ने यह प्रण भी लिया कि इस स्कीम को पूर्ण तौर पर लागू करवाने के अधिकार की लड़ाई वे खुद लड़ेंगे।
सेमिनार में जतिन्द्र मोहन डुमेली, प्रवासी भारतीय बुद्धिजीवी हरबंस लाल विर्दी, डा. सुखदेव चौकड़िया, ब्लाक समिति मेंबर सुखविन्द्र शेरगिल, अमरजीत खुत्तण, विजय पंडोरी, बीबी सुनीता, पार्षद पूर्णिमा, हरभजन सुमन, बेअंत राज बावा, इंजीनियर प्रदीप मल्ल, परमिन्द्र बोध, बलविन्द्र बोध, प्यारा संधू कोटरानी, डा. राजिन्द्र कलेर, ज्ञानी हुसन लाल, रशपाल पलाही, मंगल सिंह बांसल, बलवीर ठाकुर, जीवन संतोखपुरा, रोशन सतनामपुरा, जतिन्द्र रिंपी, जीता भुल्लाराई, सनी कुमार, पाला हदियाबाद, शरणजीत महेड़ू, बलराज बाऊ, मदन मेहटां स्टूडेंट्स उपस्थित थे।
सेमिनार में जरनैल नंगल ने छात्रों को उनके हक दिलाने के लिए संघर्ष में मदद करने का आश्वासन दिया। (दाएं) इसमें भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए।