पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलकार सिद्धू के कांग्रेस में आने से पार्टी होगी मजबूत : सौरव

बलकार सिद्धू के कांग्रेस में आने से पार्टी होगी मजबूत : सौरव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथकांग्रेस विधानसभा हलका फगवाड़ा ने दीपेन्द्र सिंह ढिल्लों और हैरी मान की कांग्रेस पार्टी में वापसी तथा गायक बलकार सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। आज यहां बातचीत में हलका प्रधान सौरव खुल्लर ने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता पूरे प्रदेश में एक बार फिर से बढ़ रही है। अकाली-भाजपा गठबंधन से निराश लोगों को कांग्रेस में नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। इस उम्मीद को यूथ कांग्रेस धूमिल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए डट कर काम कर रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में वापस लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...