पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीम की तरह करें काम, लोगों को परेशानी हो: डीसी

टीम की तरह करें काम, लोगों को परेशानी हो: डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारकोजिले के नए डीसी का कार्यभार संभालने के बाद जसकिरण सिंह ने मंगलवार को योजना भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। बैठक में डिप्टी कमिश्नर जसकिरण सिंह ने सभी अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी काम में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

डीसी ने कहा कि हम सभी को एक टीम की तरह काम करना है। जिले के लोगों को बढ़िया प्रशासनिक माहौल प्रदान करना है। जब कोई व्यक्ति अपना काम करवाने हमारे पास आता है तो उसे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जसकिरण सिंह ने अधिकारियों से सरकार के कार्यों को सही ढंग से चलाने और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए अच्छे से कार्य करने को कहा। साथ ही कहा कि यदि किसी को विभागीय कार्य में समस्या आती है तो तुरंत उनके ध्यान में लाएं। बैठक में एसएसपी राजिंदर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर इकबाल सिंह संधू, एडीसी जनरल दीप्ति उप्पल, एडीसी विकास सर्बजीत सिंह वालिया, एसपी हैड क्वार्टर बलबीर सिंह भट्टी, एसपी (आई) जसबीर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी पिंकी देवी, सिविल सर्जन डा.वरिन्दरा सिंह, जिला विकास पंचायत अधिकारी बलराज सिंह, एसडीएम कपूरथला सतवंत सिंह, एसडीएम भुलत्थ जसबीर सिंह, एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चारुमिता, एसडीएम फगवाड़ा बलबीर राज सिंह, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी आरपी सिंह, जिला सैनिक भलाई अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चाहल, रेडक्रास सचिव आरसी बिरहा, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमैंट्री गुरचरण सिंह मुल्तानी, जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर गुलबहार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर बागबानी कुलविंदर सिंह संधू, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गुलबर्ग लाल, सहायक कर आबकारी कमिश्नर परमजीत सिंह, नगर कौंसिल ईओ एसके अग्रवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

डीसी जसकिरण सिंह योजना भवन में विभिन्न अधिकािरयों से बैठक करते हुए।

खबरें और भी हैं...