पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुक्खा मर्डर केस : सुक्खा के हरियाणा से आए शूटर दोस्त से हेरोइन बरामद

सुक्खा मर्डर केस : सुक्खा के हरियाणा से आए शूटर दोस्त से हेरोइन बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला/जालंधर | पुलिसने सुक्खा काहलवां के हरियाणा से आए शूटर दोस्त राजिंदर पाल सिंह की निशानदेही पर 110 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। राजिंदर पाल पर आरोप है कि वह यह हेरोइन बेचने के लिए लाया था। हेरोइन सराय खास के पास से जमीन में छुपा कर रखी गई थी।

पुलिस ने हरियाणा के गांव ऐरवा के शूटर राजिंदर पाल सिंह और गांव काहलवां के राजविंदर सिंह को एक दिन का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पूछताछ में राजिंदर पाल सिंह ने माना कि उसके पिता किसान है और वह एमए पास है। दो साल पहले वह पिस्तौल के साथ पकड़ा गया था। जमानत मिलने पर वह सुक्खा से मिला था। यहां से उसकी दोस्ती हो गई थी। राजिंदर खुद को शूटर कहता है। यह हथियार यूपी से लाए थे। देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर उनसे दो पिस्तौल बरामद किए थे।

फगवाड़ा के थाना सदर की पुलिस ने सुक्खा मर्डर केस में पकड़े लिद्दड़ां के गुरजीत सिंह उर्फ सोनू बाबा को पांच दिन का रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने यह कह कर सात दिन का रिमांड मांगा कि आरोपी से मर्डर की साजिश से लेकर केस में फरार प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर के बारे में पता करना है।