- Hindi News
- चुनाव में 2 लाख 7 हजार खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी
चुनाव में 2 लाख 7 हजार खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी
25जुलाई 2011को अिस्तत्व में आई नगर निगम फगवाड़ा की 22 फरवरी को होने वाली चुनावों के लिए चुनाव कमिश्नर द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाने के उपरांत चुनाव आचार सहिता लागू हो गया है। चुनावों के संबंध में विभिन्न राजसी पार्टी के नेताओं के साथ डीसी दलजीत सिंह मांगट कम जिला चुनाव अधिकारी ने बैठक कर उनको बताया कि इस चुनाव में उम्मीदवार 2 लाख 7 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि नगर निगम फगवाड़ा के 50 वार्डो में चुनाव सुचारु तरीके के साथ करवाने के लिए 96 पोलिंग बूथ बनाए गए है जिनमें 18 अति संवेदनशील और 62 संदेवनशील पोेलिंग बूथ है। मांगट ने बताया कि फगवाड़ा के 50 वार्डो के कुल 88374 वोटर है जिनमें मर्द वोटर 46889 ओर 41885 महिला वोटर है। जिला चुनाव अिधकारी ने बताया कि चुनावों दौरान चुनावोंं करवाने के लिए लिए स्टाफ की रिहर्सल रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा में होगी। उन्होंने कहा कि पहली रिहर्सल 14 फरवरी को, दूसरी रिहर्सल 18 फरवरी को और तीसरी रिहर्सल 21 फरवरी हो होगी और 22 फरवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटो पड़ेगी। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि रामगढ़िया काॅलेज में ही शटरांग रूम बनाया जाएगा। जहां वोटों के बाद बिजलाई वोटिंग मशीनों रखी जाएगी ओर 26 फरवरी को वोटो की संख्या उपरांत चुनाव नतीजो का ऐलान किया जाएगा। इस मौके सर्बजीत सिंह वालिया ने बताया कि चुनावों के बारे में कोई जानकारी या शिकायत दर्ज करावाने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कपूरथला विकास ओर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जहां शिकायत दर्ज करवाने के लिए कोई भी व्यक्ति फोन नंबर 01822-233884 पर संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर सतनाम सिंह, अकाली दल, कांग्रेस, सीपीआई सीपीआईएम आदि सियासी पार्टी आदि उपस्थित थे।