- Hindi News
- फगवाड़ा में भाजपा की फूट अब जग जाहिर हो चुकी है : चीमा
फगवाड़ा में भाजपा की फूट अब जग जाहिर हो चुकी है : चीमा
सुल्तानपुर लोधी | कांग्रेसपार्टी अब पुरी तरह एकजुट है और इस बार हो रही चुनावों में पार्टी विजेता होकर निकलेगी। यह बात जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवतेज सिंह चीमा ने बैठक में हिस्सा लेते हुए कहे। उन्होंने कहा कि इस बार मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस पार्टी ही कब्जा करेगी। फगवाड़ा में भाजपा की फूट अब जग जाहिर हो चुकी है, क्योकि कांग्रेस पार्टी अब कभी भी अकाली भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में नहीं आने देगी। इस मौके पर फगवाड़ा के सीनियर नेता पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, बलबीर सिंह, हरजीत सिंह ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि अकाली भाजपा सरकार को पहला नगर निगम नगर कौसिल चुनाव में हराना पार्टी का मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में भाजपा की हालत बहुत खस्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में एकजुटता का सारा सेहरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अौर विधायक नवतेज सिंह चीमा को जाता है। इस अवसर पर जगजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, किशन सिंह आदि उपस्थित थे।