- Hindi News
- टैक्सेशन ने 2006 07 के असेसमेंट नोटिस निकाले
टैक्सेशन ने 2006 -07 के असेसमेंट नोटिस निकाले
स्टेटटैक्सेशन डिपार्टमेंटने जालंधर सिटी के अलग-अलग बाजारों के डीलरों को असेसमेंट नोटिस निकाले हैं। गिनती सौ से ज्यादा है। ये डीलर सहदेव मार्केट, इलेक्ट्रिकल, अड्डा टांडा और फगवाड़ा गेट के हैं। टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बोगस वैट रिफंड की फाइलों की जांच शुरू की हुई है। उसके तहत पांच साल पुराने केस निकाले गए हैं।
इससे व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के गुरशरण सिंह ने कहा है कि जांच के बहाने वैट रिफंड लटकाया जा रहा है। असेसमेंट के बहाने व्यापारियों को तंग-परेशान किया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।