नगर निगम फगवाड़ा की आम चुनाव 22 को
कपूरथला|स्टेट चुनावकमिशनर पंजाब के आदेशों के अनुसार नगर निगम फगवाडा की आम चुनाव 22 फरवरी को करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जिला चुनाव अधिकारी सर्बजीत सिंह वालिया ने दी। नगर निगम फगवाडा की चुनावो के लिए नामजदगी पेपर 11 फरवरी तक प्राप्त किए जाएगे। इन की पडताल 12 फरवरी को की जाएगी और नामजदगी पेपर 13 फरवरी 2015 तक वापिस लिए जाएगे। इन चुनावों के लिए वोटें 22 फरवरी को डाली जाएगी ओर वोटों की संख्या 26 हो होगी। इसी तरह यह चुनाव प्रक्रिया 27 फरवरी 2015 तक मुकम्मल कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के वार्ड नंबर 1 से 13 तक के नामजदगी पेपर एसडीएम कार्यालय फगवाड़ा में लिए जाएंगे, वार्ड नंबर 14 से 26 तक केन नामजदगी पेपर तहसीलदार कार्यालय फगवाड़ा, वार्ड नंबर 27 से 38 तक के नामजदगी पेपर कार्यालय खेतीबाडी अधिकारी विकास भवन दाना मंडी फगवाड़ा में लिए जाएंगे।