पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यश महाजन बने निकाय सैल के जिला कनवीनर

यश महाजन बने निकाय सैल के जिला कनवीनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाजिलाप्रधान परषोत्तम पासी ने संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा के सीनियर नेता यश महाजन को निकाय सैल का जिला कनवीनर बनाया है। नियुक्ति के बाद यश महाजन ने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह उन्हें पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर पंजाब ट्रेडर्ज बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देवी रत्ती, जिला अध्यक्ष परषोत्तम पासी, महासचिव हरीश पासी, मीडिया इंचार्ज जगदीश चंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह मठाडू, राधा श्याम शर्मा, धर्मपाल महाजन, हरदयाल सिंह झीता, यादविंदर पासी, डा. रणवीर कौशल आदि ने उन्हें नियुक्ति पर हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं :

भाजपानेता यश महाजन इससे पहले मंडल अध्यक्ष भाजपा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रदेश युवा मोर्चा, भाजपा पार्षद, जिला सेल टैक्स सलाहकार सदस्य भी रह चुके है इस समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष, फगवाड़ा भाजपा के प्रभारी, अस्पताल सलाहकार कमेटी के सदस्य, महाजन सभा कपूरथला के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं।

भाजपा नेता यश महाजन