25 से ज्यादा नौजवानों ने नेत्रदान किए
पूर्णजोतब्रांच अौर आजाद यूथ क्लब पंजाब की ओर से नवजीवन क्लीनिक शिवपुरी में आंखें दान करने का महत्व और पंजाब में नशे की समस्या का खत्म करने के लिए सेमिनार करवाया गया। इसका उद्घाटन ओम प्रकाश बिट्टू ने किया।
गुरशरण सिंह प्रधान, जसकरण सिंह जनरल सेक्रेटरी अौर डॉक्टर रमनदीप सिंह सेक्रेटरी ने नौजवानों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया। इनके हमारी जीवन में पड़़ रहे बुरे प्रभाव की पूरी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पूर्णजोत ब्रांच फगवाड़ा के कोआर्डिनेटर अशोक मेहरा ने आंखें दान के महत्व और नौजवानों को बताया कि आज के पूरे विश्व में 4 करोड़ लोग नेत्रहीन जिसमें 1.5 करोड़ केवल भारत में ही हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी है जो केवल पुतलियों की बीमारी के शिकार हैं।
इनका इलाज तभी हो सकता है अगर हम आंखें दान करेंगे। हमारे जाने के बाद हमारे रिश्तेदार अगर हमारी आंखें दान करवा दें तो दो लोगों को रोशनी मिल सकती है। उनकी और डाक्टर रमनदीप की प्रेरणा से इस मौके 25 नौजवानों ने अपनी आंखें दान करने के प्रण पत्र भरें।
कार्यक्रम में विशेष रुप में शामिलहुए ओम प्रकाश िबट्टू काे सम्मानित करते हुए पुर्णजोत संस्था के सदस्य।