पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत के इतिहास में काला दिन 14 फरवरी : पलटा

भारत के इतिहास में काला दिन 14 फरवरी : पलटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ सहन नहीं : बिन्नी कौड़ा

शिवसेनापंजाब ने भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को श्रद्धासुमन भेंट करने के उद्देश्य से एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन अपने कार्यालय में किया।

शहरी प्रधान अंकुर बेदी की अध्यक्षता में समारोह में सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, जिला प्रधान डॉ. रवि दत्त, सचिव संजीव त्रेहन, जिला उप प्रधान मंजीत सिंह, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहुजा, जिला यूथ प्रधान सुमित भंडारी, यूथ प्रधान फगवाड़ा गौरव बगा, देहाती प्रधान साहिल और राजू नैय्यर शामिल हुए।

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत राजेश पलटा ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी अपने इतिहास को भूलती जा रही है। वैलेंटाइन-डे की मद में डूबी आज की पीढ़ी को शायद याद भी होगा कि आज ही के दिन 14 फरवरी 1931 को लाहौर में फिरंगी अदालत द्वारा उक्त शहीदों को फांसी की सजा का फरमान सुनाया गया था।

इस लिहाज से 14 फरवरी भारत के इतिहास का काला दिन है। प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा तथा डॉ. रवि दत्त ने कहा कि माता-पिता और अध्यापकों को युवाओं को जागरूक करना चाहिए ताकि वे पश्चिमी अश्लीलता को छोड़ भारतीय शालीनता का दामन थामे।

यहां पवन करवल, रमन चांदला, अमनदीप सिंह, प्रणव अरोड़ा, विकास, मनी शिवपुरी, मन्ना ठक्कर, हैप्पी मेहली, लाडी, सत्ता रोडक़ा, शाम सुंदर, हरजिन्द्र ढिल्लों, विजय कालिया, अभि सुमरा, अमर जैलदार, विजय धर्मसोत, बंटी धर्मसोत, साहिल अरोड़ा, कुशल लालका, नीलकंठ सागर चंदन शर्मा, गौरव शर्मा, सनी उपस्थित थे।

14 फरवरी 1931 को लाहौर में फिरंगी अदालत द्वारा उक्त शहीदों को फांसी की सजा का फरमान सुनाया गया था।

शहीदों को नमन करते राजेश पलटा, विपन शर्मा, डॉ. रवि दत्त, अंकुर बेदी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...