पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2011 में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर रिटायर हुए थे लखविंदर

2011 में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर रिटायर हुए थे लखविंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटायर्डमुख्यफार्मासिस्ट लखविंदर पाल शर्मा की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पुराण पाठ का भोग रस्म पगड़ी प्राचीन शिव मंदिर बाईपास जालंधर रोड में हुई। इस अवसर पर पंजाब व्यापार विकास बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट रेंक मंत्री) नरोत्तम देव रत्ती, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस तरनतारन धर्मवीर अग्निहोत्री, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रोशन मोदगिल, पंजाब फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने सेवा निवृत्त लखविंदर पाल शर्मा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लखविंदर पाल शर्मा ने अपनी नौकरी का सफर फगवाड़ा से शुरु किया था और 2011 में मुख्य फार्मासिस्ट कालासंघिया से सेवा निवृत हुए थे। उन्होंने अपने सेवाएं ईमानदारी, मेहनत लगन से निभाई। इस अवसर प्रसिद्ध समाज सेवक युवा नेता सुरिंदर माढिया ने शोक प्रस्ताव पड़े। इस अवसर पर विधायक राणा गुरजीत सिंह राजनीतिक सचिव कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह खोजेवाल, पूर्व पार्षद हरबंस वालिया, भुपिंदर कौर वालिया, जन जागरण मंच के अध्यक्ष डा. रणवीर कौशल, नशा छुड़ाओ केंद्र के इंचार्ज डा. संदीप भोला, प्रीत प्लाजा के चेयरमैन पुरुषोत्तम सिधू, एक्सीएन सरवण सिंह, नशा विरोधी मंच के अध्यक्ष हरजीत सिंह काका, भाजपा नेता अशोक माहला, प्रदीप कालिया, अरुण खोसला, नगिंदर सिंह बावा, ओपी यादव, परमिंदर लाडी, चरन सिंह फगवाड़ा, डीएस बाली, एसके शर्मा, सरवण सिंह भट्टी, तरसेम लाल, दीप सिंह, मास्टर दयाल चंद आनंद, सुरजीत शर्मा, चरनजीत शर्मा सभी शेखूपुर निवासी आदि शामिल थे।

रिटायर्ड मुख्य फारर्मीसिस्ट लखविंदर पाल शर्मा को श्रद्धांजलि देने शहर के गणमन्य लोग पहुंचे थे। इनमें नेता भी थे।