पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तन से किया संगत को निहाल

कीर्तन से किया संगत को निहाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | महानरैण सुबाई कीर्तन समागम शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस को समर्पित गुरुद्वारा तप अस्थान बाबा मंगल सिंह निंहग सिंह पुरानी सब्जी मंडी में करवाया गया। इस मौके प्रसिद्ध अखंड कीर्तनी जत्थो ने संगतो को गुरुबाणी के साथ भाई गुरदेव सिंह आस्ट्रेलिया वाले, भाई जसपाल सिंह जालंधर वाले, भाई कुलदीप सिंह फगवाड़ा, भाई गुरदेव सिंह आरसीएफ वाले, भाई वरियाम सिंह कपूर, भाई दविन्द्र सिंह गुरु नानक निष्काम कीर्तन सभा वालों ने संगत को निहाल किया। कीर्तन समागम संगत नौजवानों में गुरुबाणी सिखी सिधांतो अमृत की दृढता करवाने के लक्ष्य से करवाया गया। समागम में गुरुद्वारा तप अस्थान बाबा मंगल सिंह निहंग सिंह के सेवादार बाबा हरनाम सिंह बाबा सुखजिन्द्र सिंह बबर ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु जी के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए सिमरन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह खुराना, जत्थेदार सुखपाल सिंह भाटिया, शमशेर सिंह एडवोकेट, परमजीत सिंह शेखुपुर, बोहड सिंह, गुरप्रीत सिंह ग्रोवर, मनमोहन सिंह, सुखजीत सिंह वालिया, डा सुरिन्द्र सिंह, मनप्रीत सिंह भाटिया, हरविन्द्र सिंह वालिया के अलावा भारी संख्या में संगत उपस्थित थी।