पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूफियाना दरगाह प्रबंधक कमेटी करेगी पौधारोपण

सूफियाना दरगाह प्रबंधक कमेटी करेगी पौधारोपण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवी कार्य करने का प्रोग्राम भी बनाया

भास्करसंवाददाता | राहों

पर्यावरणमेंफैल रहे जहरीले तत्वों और पेड़ों की अंधाधुंध हो रही कटाई को रोकने सहित अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पोधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने का सूफियाना दरगाह प्रबंधक कमेटी की ओर से फैसला लिया गया है।

यहां राहों के बाबा मुर्की शाह के दरबार में हुई सर्कल राहों के प्रधान बाबा नरिंदर नाथ के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान कमेटी की ओर से किए जाने वाले समाजसेवी कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रधान राजेश दास के अलावा अन्य पदाधिकारी सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने पर्यावरण के लिए खतरा पैदा कर रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रोग्राम तय किया।

इसके साथ-साथ अधिक से अधिक पोधारोपण करने और पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भी प्रोग्राम बनाया गया। इसके अलावा समाज सेवी कार्यों में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को बूट जुराबें लेकर देने के संबंध में भी चर्चा की गई ओर आने वाले दिनों में बच्चों को बूट जुराबें बांटने का प्रोगराम तय किया गया। बैठक में मुख्य सचिव परमजीत जानीवाल, उप-प्रधान महिंदर शाह, कुलविंदर प्पपू, देस राज, भगत मेहर चंद, बाबा विनोद कुमार, सरवण दास, सुरिंदर पाल, जसवीक सिंह, संजीव कुमार, पार्षद जीत कौर भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...