दोआबा कालेज में टेक्निकल क्लासेज शुरू
राहों | दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजिस छोकरां कैंपस-3 में ई-लर्निंग विषय से संबंधित टेक्निकल क्लासेज शुरू की गई हैं। कैंपस के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि ई-लर्निंग बेस्ड शिक्षा का आज हर क्षेत्र में महत्व है। कालेज में विद्यार्थियों को यह शिक्षा बीसीए डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफैसर हनी पसरीचा दे रहे हैं। इन कक्षाओं में सीखी चीजों का स्टूडेंट्स को उनकी प्रोफेशनल लाइफ में लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स आईआईटी में जाकर यह कक्षाएं नहीं लगा सकते, उनके लिए कॉलेज में ही यह फैसेलिटी दी गई है। इस मौके पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, कालेज स्टाफ सदस्य विद्यार्थी मौजूद रहे।