पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जर्मन विद्यार्थियों ने भारतीय शिक्षा प्रणाली के बारे जाना

जर्मन विद्यार्थियों ने भारतीय शिक्षा प्रणाली के बारे जाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Øã ¹ÕÚU/Õæ€Uâ ×ñçÅþ€Uâ âð Ùãè´ Üè »§ü ãñ, ¹ÕÚU ×ñçÅþ€Uâ âð Üð ¥õÚU ×ñçÅþ€Uâ ·¤æ ãè Ȥýð× §SÌð×æÜ ·¤ÚUð

इंटरनेशनलबोर्डिंगस्कूल कृपाल सागर अकादमी में एजुकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जर्मनी से आए चार विद्यार्थियों ने 10 दिन रहकर भारतीय शिक्षा पद्धति की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

प्रिंसिपल मधु ऐरी ने बताया कि जर्मनी के फ्राइउंग शहर के जिम्नेजियर फ्राइउंग स्कूल से छात्र पाल आैर पीया, ऐलिसा न्यूबर्ग शहर के नोयस जिम्नेजियर न्यूबर्ग स्कूल से ईयान-हैरमन स्टाम गयाज शूले ने उनके स्कूल का दौरा किया आैर यहां पर 10 दिन बीताकर यहां की शिक्षा प्रणाली के बारे में सीखा। इन विद्यार्थियों को मैथ, साइंस सोशल साइंस विषयों की भारतीय सीबीएसई पढ़ाई ने काफी प्रभावित किया। सुबह की सभा में स्कूल ड्रैस में देखकर यह बच्चे काफी खुश हुए। इसके अलावा इस बच्चों ने भारतीय संस्कृति को भी करीब से देखा आैर यहां की वेल्यूज की तारीफ की। स्टूडेंट्स को स्कूल के अलावा साथ लगते एरिया के बारे में बताया गया। जर्मनी के सभी स्टूडेंट्स पंजाब के कल्चर से भी रू-ब-रू हुए।

यूरोप के स्कूलों में नहीं है ड्रैस कोड

जर्मनसे यहां पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि यूरोप के स्कूलों में ड्रैस कोड नहीं है। पंजाबी में उच्चारण करना इनके लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने यहां की लैंग्वेज सीखकर खुशी व्यक्त की। विदेशी छात्रों ने स्थानीय बच्चों को जर्मन भाषा भी सिखाई। 10 दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान प्रिंसिपल रीना चौहान ने विदेशी बच्चों को स्कूल अटैंडिंग सर्टिफिकेट आैर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, अकादमी के चेयरमैन डॉ. कर्मजीत सिंह ने कहा कि स्कूल एक्सचेंज एजूकेशन प्रोग्राम आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही कृपाल सागर अकादमी के छात्र जर्मनी, आस्ट्रिया आैर फ्रांस जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सचेंज प्रोग्राम बच्चों को काफी कुछ सीखने का मौका देते हैं। बच्चे जो चीजें घूमकर सीख सकते हैं वह चीजें किताबों से समझ नहीं आती। इसके साथ ही ऐसे एक्सपीरियंस उन्हें जीवन भर याद रहते हैं।

कृपाल सागर अकादमी में जर्मनी से आए विद्यार्थियों का सम्मान करते अकादमी स्टाफ के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...