पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुलाम नबी दरबार में लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत िकया

गुलाम नबी दरबार में लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत िकया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों। श्रीगुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मोहल्ला सराफां में स्थित गुरुद्वारा सचखंड साहिब से दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का मोहल्ला मकबरा स्थित मस्त मौला बाबा गुलाम नबी दरबार के सेवादारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में शामिल संगत ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए क्षेत्रवासियों को गुरु जी के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। दरबार में पहुंचने पर चाय-पकौड़ों बदाना-भुजिया का लंगर लगाकर संगत की सेवा की गई। इस मौके पर नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष बलदेव भारती, सतपाल सरोआ, सुखदेव, सतपाल राय , विमल कुमार, बिक्रमजीत विक्की, दरवेश डा. परमजीत, राज कुमार, करनैल सिंह, राकेश कुमार, रवि कुमार, परमजीत कुमार, राज कुमार, करनैल सिंह, राकेश कुमार, रवि कुमार, परमजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...