पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जसप्रीत का जयपुर मेंे खेल मुकाबलों में मेडल जीतने पर स्कूल में सम्मान

जसप्रीत का जयपुर मेंे खेल मुकाबलों में मेडल जीतने पर स्कूल में सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीप्राइमरी स्कूल (लड़के) राहों में चल रहे चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड (सीडब्लयूएसएन) के छात्र जसप्रीत ने जयपुर (राजस्थान) में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत नेशनल गेम्स में गोल्ड सिल्वर मैडल जीता है। यह मुकाबले मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्ज एंड स्पोर्ट्स की ओर से नैशनल स्पोर्ट्स फैडरेशन के सहयोग से करवाए गए थे।

शनिवार को मेधावी छात्र जसप्रीत का स्कूल में स्वागत किया गया। अध्यापक दीप कुमार ने बताया कि जयपुर में जसप्रीत ने शाटपुट में गोल्ड मेडल, जबकि दौड़ मुकाबलों में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इससे पहले जसप्रीत ब्लॉक, जिला प्रदेश स्तरीय खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। उधर, स्कूल के मुख्य अध्यापक हरमेश लाल ने जसप्रीत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इस मौके पर जसप्रीत को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नीरू गांधी, जीत कुमारी, मनजीत कौर, बलविंदर कौर, जसविंदर कौर मौजूद रहे।