- Hindi News
- भैरों दरबार में धार्मिक कैसेट की हुई शूटिंग
भैरों दरबार में धार्मिक कैसेट की हुई शूटिंग
राहों| राहोंबस अड्डे पर स्थित श्री भैरों दरबार में गायक महेश साजन ने अपनी नई धार्मिक टेप भगत बुलांदे ने मैया की वीडियोग्राफी की। दरबार में पहुंची पूरी टीम ने गद्दीनशीन बाबा नरिंदर दास से आशीर्वाद लेने के बाद बाबा नरिंदर दास ने नारियल फोडक़र शूटिंग का उद्घाटन किया।
इसके बाद नई टेप के गीतों का फिल्मांकन किया गया। कैमरामैन एचएस बिल्ला ने अपने कैमरे में वीडियो तैयार की। गुड लव भंगड़ा ग्रुप ने शूटिंग के दौरान गीतों पर भंगड़ा डाला। इस मौके पर बाबा नरिंदर दास, बाबा योगेश कुमार, लाडी बादशाह, गुरदीप सिंह, अमरजीत, बाबा अजय बादशाह, सतनाम गोरखपुर, प्रमोद कुमार, विक्रांत शर्मा, सनी महालों मौजूद रहे।