- Hindi News
- ट्रक ने रिक्शा रेहड़ी को पीछे से मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
ट्रक ने रिक्शा रेहड़ी को पीछे से मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
बुधवारशाम करीब साढ़े 6 बजे राहों-फिल्लौर मुख्यमार्ग पर रिक्शा रेहड़ी के ट्रक की चपेट में आने से रेहड़ी पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी प|ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रिक्शा रेहड़ी पर कागज गत्ता आदि बीनने का काम करने वाले राहों निवासी शाहजहां (45) उसकी प|ी छैला बीबी (40) गांव मल्लपुर के पैट्रोल पंप के पास सडक़ पर जा रहा थे कि एक ट्रक रेहड़ी से पीछे से जा टकराया।
इससे शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छैला बीबी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे राहों के सैणी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के दौरान रिक्शा रेहड़ी ट्रक में ही फंस गई, जोकि घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर गांव गरचा के पास मिली। हादसे की सूचना मिलते ही राहों पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने घायल छैला बीबी के बयान दर्ज करते हुए अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर िलया है।
राहों के सैणी अस्पताल में उपचाराधीन छैला बीबी।