- Hindi News
- छह सौ क्विंटल धान की आमद हुई अनाज मंडी में
छह सौ क्विंटल धान की आमद हुई अनाज मंडी में
अनाजमंडी राहों में धान की आमद शुरू हो गई है। शनिवार को मंडी में करीब 600 क्विंटल धान मंडी में आया।
मैसर्ज सतपाल जोशी कमीशन एजेंट की दुकान पर गांव हुसैनपुर के किसान प्रेम के करीब 20 क्विंटल धान को लक्ष्मी राइस मिल्स के पार्टनर दिनेश कुमार चोपड़ा ने खरीदा। मंडी सुपरवाइजर सुरिंदरजीत सिंह तेजपाल ने बताया कि शुक्रवार तक मंडी में 600 क्विंटल धान चुका है। धान का सरकारी रेट 1400 रुपए प्रति क्विंटल है। सुरिंदरजीत सिंह ने किसानों से अपील की कि वे धान को सुखाकर ही मंडी में लाएं। इस मौके पर एफसीआई के इंस्पेक्टर सनी गोयल, विजय चोपड़ा, विनोद जोशी, राजवंत सिंह बाजवा, निर्मल सिंह घुम्मण, मनु चोपड़ा, संजय चोपड़ा, अनिल चोपड़ा, टोनी चोपड़ा, रणजीत सिंह, मान सिंह घुम्मण मौजूद रहे।
राहों की अनाज मंडी में फसल खरीद से पहले प्रसाद बांटते दिनेश चोपड़ा अन्य।