- Hindi News
- राहों के सरकारी स्कूल में चलाई गई सफाई मुहिम
राहों के सरकारी स्कूल में चलाई गई सफाई मुहिम
राहों. सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) राहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत सोहणा स्कूल बनाने के लिए चलाई गई सफाई मुहिम के तहत सफाई की गई। प्रिंसिपल हरकंवलजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डीईओ दिनेश कुमार ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। डीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस मुहिम में जिले के सभी सरकारी स्कूलों को सुंदर बनाने के लिए स्कूल मुखियों, स्टाफ छात्रों का विशेष योगदान रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद भारती, हरविंदर सिंह उप्पल आदि ने झाडू लेकर सफाई मुहिम में अपना योगदान डाला।