पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर डाले अखंड पाठों के भोग

गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर डाले अखंड पाठों के भोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहल्लाआरनहाली-कुरालांमें श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। गुरुद्वारा साहिब में करवाए गए कार्यक्रम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, इसके बाद भाई पाली भारसिंहपुरा के कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन करके संगत को गुरु के चरणों के साथ जोड़ा और वाणी का महत्व बताया।

प्रबंधक कमेटी के प्रधान सोढ़ी राम दड़ौच, ओम प्रकाश, हरि राम, महिंदर पाल, हरमेश लाल, जनक राज, राकेश करड़ा, अमरीक करड़ा, गुरमेल राम, मनजीत राम, कुलदीप कुमार, गोरा लद्दड़, जोगी राम ने कार्यक्रम में विशेषतौर पर पहुंचे नप के पूर्व उपाध्यक्ष हेमंत कुमार रणदेव शहर के गुरुघरों के प्रबंधकों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर शिंगारा राम, विमल कुमार, सतपाल चुंबर, गुरमेल फौजी, मास्टर रौणकी राम, मास्टर छोटू राम, मिस्त्री श्रीराम, गुरदयाल सोढ़ी, सुरिंदर कुमार सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।

राहों के मोहल्ला आरनहाली में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गुरु महिमा का गुणगान कर गुरु जी का आर्शीवाद प्राप्त करती हुई संगत।