पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीर्तनी जत्थों ने किया गुरु महिमा का गुणगान

कीर्तनी जत्थों ने किया गुरु महिमा का गुणगान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माछीवाड़ामार्गपर स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद इंटरनैशनल पंथक ढाडी जत्थे के ज्ञानी परमजीत सिंह पारस, ज्ञानी गुरनाम सिंह, ज्ञानी निर्मल सिंह गुरबख्श सिंह ने श्री गुरु रविदास जी की बाणी से संगत को निहाल किया। गुरु घर के हैड ग्रंथी कर्म सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की।

अरदास के बाद संगत में प्रशाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह राहों विशेषतौर पर मौजूद रहे और उन्होंने संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। कमेटी पदाधिकारियों की ओर से गणमान्य व्यक्तियों का सिरोपा देकर सम्मान किया गया। संगत ने बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ प्रभु का नाम सिमरन किया और गुरु जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। ढाडी जत्थों ने वारें गाकर संगत को गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला

इस मौके पर कमेटी के प्रधान गुरमेल सिंह, उप प्रधान केसर सिंह, चेयरमैन मोहन लाल, मुख्य सचिव तरसेम लाल चुंबर, चरन सिंह माही, बलवीर राम बद्धन, विजय, बिशन दास, हरि राम, चरनदास कैंथ, कश्मीर लाल, अजीत सिंह, कुलदीप कैंथ, कुलवीर, सोहन लाल, राजू चुंबर, सतपाल चुंबर, परमजीत चुंबर, अजय भाटिया, राम कृष्ण, राम चंद, राज कुमार, पाला, सरबजीत बाली, लाल चंद सरोआ, गोरा लद्दड़, हरजीत चुंबर आदि भारी संख्या में संगत मौजूद रही।

राहों में करवाए गए कार्यक्रम में गुरु महिमा का गुणगान करते हुए ढाडी जत्थे।